फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। गैसड़ी बाजार के रामलीला मैदान में गुरुवार को तीन दिवसीय दंगल का शुभारंभ हुआ। तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शकों से खचाखच भरा मैदान गूंजता रहा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने दंगल का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन



पहले दिन पहली कुश्ती नेपाल देश के जुगनी थापा व सतना मध्य प्रदेश के भीम पहलवान के बीच हुई। नेपाल जुगनी थापा पहलवान ने ब्रम्ह फांस दांव मारकर जीत हासिल कर ली। दूसरा मुकाबला मोंटी पहलवान पंजाब और असलम पहलवान बनारस के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में असलम पहलवान ने मोंटी पहलवान को चित कर बाजी मार ली।


तीसरा मुकाबला मध्य प्रदेश के राजू पहलवान व नेपाल के जुगनी थापा के बीच हुआ। इस कुश्ती में भी जुगनी थापा विजयी रहे। जुगनी ने राजू को चित कर दिया। चौथी कुश्ती जुगनी थापा व असलम पहलवान बनारस के बीच हुआ। चौथी कुश्ती टक्कर की रही।
विज्ञापन



काफी देर बाद भी दोनों पहलवानों के बीच कोई फैसला नहीं हो सका। आयोजक लालजी जायसवाल, नवीन विक्रम सिंह, राजन तिवारी, सुशील वर्मा, डीपी भारती व रवि आदि ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले दंगल में देश-विदेश के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें