फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में परवान नहीं चढ़ रही सरकारी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गेहूं खरीद अभी तक परवान नहीं चढ़ सकी है। शासन ने 44 केंद्रों पर 32,500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है जिसकी तुलना में अभी तक मात्र 7086.15 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी है। क्रय एजेंसियों को 15 जून तक लक्ष्य पूरा करने की चुनौती है। कोविड-19 के झाम के चलते क्रय एजेंसियों को गेहूं खरीदने में अड़चनें आ रही हैं। एडीएम अरुण कुमार शुक्ल ने सभी क्रय एजेंसियों को गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि आठ मई तक क्रय एजेंसियों ने 44 केंद्रों से 32,500 एमटी की तुलना में 7086.15 एमटी गेहूं की खरीद की है। कोविड-19 के चलते क्रय केंद्रों का संचालन भी समय से नहीं शुरू हो सका। देरी के चलते गत वर्ष की तुलना में गेहूं खरीद परवान नहीं चढ़ रही है। इस तिथि तक गत वर्ष 11957.32 एमटी गेहूं खरीद की गई थी। मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों को 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर गेहूं के मूल्य का भुगतान आरटीजीएस से उनके बैंक खातों में सीधे भेजा रहा है।
खाद्य विभाग के नौ क्रय केंद्रों पर 7500 की तुलना में 931.30 एमटी, पीसीएफ के 22 क्रय केंद्रों पर 16000 की तुलना में 4209.10 एमटी, यूपीएसएस के 12 केंद्रों पर 8500 की तुलना में 1841 एमटी और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर 500 की तुलना में 104.75 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब तक जिले में 1028 किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

भगवतीगंज के मंडी समिति परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का शनिवार को क्षेत्र के लिए तैनात मजिस्ट्रेट सदर ब्लॉक की परियोजना के सीडीपीओ राकेश कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। कोविड-19 से बचाव के लिए क्रय केंद्र के सभी कर्मचारियों को फेस मास्क व साबुन का वितरण किया। किसानों व कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की नसीहत दी। किसानों व कर्मचारियों से साबुन से बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें