फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार इंस्पेक्टर समेत 67 पुलिस कर्मी इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चार इंस्पेक्टर समेत 67 पुलिस अफसरों व कर्मियों को इधर से उधर कर दिया गया है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को तत्काल ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही करने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने सोमवार को बताया कि आरटीसी में तैनात इंस्पेक्टर साधूराम को यूपी 112 का प्रभारी, पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर जयदीप दूबे को क्राइम ब्रांच, पुलिस लाइन इंस्पेक्टर राजमनि शुक्ल को क्राइम ब्रांच और आरटीसी में तैनात रामशंकर तिवारी को महिला थाने के प्रभारी निरीक्षक की कमान सौंपी गई है।
67 सब इंस्पेक्टरों को भी इधर से उधर किया गया है। एसआई विपुल कुमार पांडेय को कोतवाली नगर से उतरौला, शैलेंद्र कुमार को आरटीसी से थाना रेहरा बाजार, सर्वजीत मौर्य को आरटीसी से थाना पचपेड़वा, अनिल कुमार को पुलिस लाइंस से कोतवाली देहात, उमेश चंद्र वर्मा को पुलिस लाइंस से कोतवाली देहात, अजय सिंह यादव को थाना महराजगंज तराई से कोतवाली नगर, राजेंद्र प्रसाद यादव को पुलिस लाइंस से कोतवाली देहात, श्याम नरायन सिंह, राम विश्वास शर्मा व राजकरन प्रसाद को थाना गौरा चौराहा से पुलिस लाइंस में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थाना सादुल्लाहनगर के एसआई संतराम कनोजिया, उतरौला कोतवाली के एसआई अब्दुल कादिर, थाना सादुल्लाहनगर के एसआई साहेब कुमार यादव को पुलिस लाइंस भेजा गया है। एसआई अनिरुद्ध पांडेय को कोतवाली नगर से थाना गौरा चौराहा, अख्तर को कोतवाली देहात से पुलिस लाइंस और पंकज कुमार सिंह को आरटीसी से क्राइम ब्रांच स्वाट टीम में तैनाती दी गई है। इसी तरह एसपी ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए 47 हेड कांस्टेबलों व कांस्टेबलों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें