फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से दो सगे भाईयों की मौत: संशोधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। कोतवाली क्षेत्र जरवा के हथियागढ़ गांव में दो सगे मासूम भाइयों की मौत अज्ञात बीमारी के चलते हो गई। पुलिस ने पंचनामा कराकर शवों का अंतिम संस्कार करा दिया। परिवारीजनों का कहना है कि पेट दर्द, उल्टी व खांसी होने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोग कोरोना की आशंका से दहशत में हैं।
विज्ञापन

हथियागढ़ निवासी मन्ना ने बताया कि उसके बेटे मुकेश (4) को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। बुखार का इलाज गांव के ही एक क्लीनिक पर चल रहा था। रविवार रात अचानक मुकेश को उल्टी व खांसी आने लगी उसके बाद सांस फूलने लगी। थोड़ी ही देर मेें मुकेश ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद उसके बड़े भाई आशीष (7) को पेट दर्द व खांसी आने लगी।
परिवारीजन आशीष को इलाज के लिए बलरामपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही आशीष की भी मौत हो गई।
गांव के लोग बच्चों की मौत को कोरोना संक्रमण से जोड़ कर देख रहे हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोग दहशत में हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद तथा कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि बच्चों की मौत पेट दर्द के कारण हुुई है। इसीलिए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पंचनामा कर परिवारीजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हथियागढ़ गांव में दो सगे भाइयों की अज्ञात बीमारी से मौत होने की सूचना मिली है। शव का बिना कोरोना टेस्ट किए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवारीजनों ने मामले की सूचना प्रशासन को नहीं दी थी। अब परिवारीजनों समेत पूरे गांव का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इससे यह बात साफ हो जाएगी कि दोनों मृतक कोरोना पॉजिटिव थे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें