फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रक में लदी 65 बोटा जंगली साखू की लकड़ी बरामद

Fri, 24 May 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर के वनकर्मियों ने पुलिस के साथ छापा मारकर ट्रक में लदी 65 बोटा जंगली साखू लकड़ी बरामद की। ट्रक कुवानों वन निगम डिपो से आ रही थी। चालक लकड़ी के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। ट्रक को सीाज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि ट्रक को कलश चौराहा तुलसीपुर के निकट रोका गया। संदेह होने पर रेंज कार्यालय जनकपुर लाकर ट्रक को हाइड्रा मशीन से खाली करवाकर उसकी गिनती कराई गई। जिसमें 25 बोटा ज्यादा लकड़ी मिली, जो वह मानक से बड़ी आकार की भी थी। ट्रक में कुल 65 बोटा लकड़ी को ट्रक सहित सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें