गोंडा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 6400 बच्चियों को लाभ मिला है। ऐसे में इन बच्चियों व अभिभावकों में जन्म से लेकर पढ़ाई तक में विश्वास पैदा हुआ है। आगामी दिनों में छह चरणों में संचालित योजना का बड़े पैमाने पर लाभ देने की तैयारी है। योजना की शुरुआत से अब तक कुल 45 से अधिक बच्चियों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 10200 बच्चियों को लाभ देने का लक्ष्य था। योजना के तहत बच्चियों को जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक समय-समय पर जरूरत के हिसाब से आर्थिक लाभ दिया जाना है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि नवंबर तक कुल 64 सौ बालिकाओं को योजना का लाभ दिया गया। कुल 3800 बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2019 में योजना की शुरूआत की गई थी। इसके बाद योजना के तहत कुल 45,537 लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।