फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यूपीआई में गड़बड़ी के बाद दो खातों से उड़ाए 6.23 लाख

Tue, 08 Sep 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी गांव निवासी नफीश के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने 6.23 लाख रुपये पार कर दिए। यूपीआई में गड़बड़ी आने के बाद खातों से रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़ित नफीश ने बताया कि 29 अगस्त को फैजान की दुकान से खाने-पीने का सामान खरीदने के बाद उसने पंजाब नेशनल बैंक के एप के जरिए यूपीआई से भुगतान करने का प्रयास किया। यूपीआई पिन डालने पर उसे गलत बताया गया। कई बार प्रयास करने के बाद 24 घंटे बाद दोबारा प्रयास करने का संदेश आया। अगले दिन 30 अगस्त को भी यूपीआई से रकम ट्रांसफर नहीं हो सकी।



दो सितंबर की शाम नफीश ने यूपीआई को दोबारा चालू करने का प्रयास किया। यूपीआई चालू होने के बाद खाते में रकम देखी तो सिर्फ 90 रुपये बचे थे। तीन सितंबर को उतरौला बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में जाकर जांच की तो वहां भी खाते में 90 रुपये ही दिखाई दिए। इसके बाद बैंक पहुंचकर जानकारी करने पर पता चला कि खाते से रकम निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन




दो खातों से निकाले गए रुपये

पीड़ित ने बताया कि उसके इंडियन बैंक खाते से 4,97,183 रुपये और पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 1,25,998 रुपये निकाल लिए गए। दोनों खातों से कुल 6,23,183 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें