फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूम के बरसे बदरा, जमकर गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
झूम के बरसे बदरा, जमकर गिरे ओले
विज्ञापन


बलरामपुर। सुबह से छाई बदली के बीच शाम करीब 4 बजे जमकर बारिश हुई। बारिश के बीच पड़े ओलो से गेहूं, दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

हरैया थाना क्षेत्र के नेवलगंज में बिजली गिरने से एक झोपड़ी जल गई तथा पड़ोस की छत में भी दरार आ गई है। बारिश एवं तेज हवाओं के चलते शाम चार बजे ही अंधेरा छा गया।

शुक्रवार शाम अचानक तेज हवाओं के बीच तेज गरज व चमक के साथ जमकर बरसात हुई। रेहरा बाजार तथा गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक क्षेत्र में जमकर ओले गिरे है।

ओले गिरने से खेतों में गेहूं, दलहनी तथा तिलहनी फसल को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बारिश के चलते इन क्षेत्रों में आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिंचित क्षेत्र तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा तथा हरैया ब्लॉक के असिंचित क्षेत्र में बारिश के चलते गेहूं, गन्ना, सरसों तथा मसूर आदि की फसलों को संजीवनी मिल गई है।

बारिश के बीच ही हरैया थाना क्षेत्र के नेवलगंज गांव अचानक गिरी बिजली से केदारनाथ की झोपड़ी जल गई। गरज इतनी थी कि केदारनाथ के पड़ोस की छत में भी दरार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें