फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की आवाज बनने वाले 43 लोगों को मिला प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महिलाओं की आवाज बनने वाले 43 लोगों को मंगलवार को नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। इन लोगों ने महिलाओं के उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन



जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि हमारे समाज में महिलाएं शक्ति व समृद्धि का प्रतीक हैं। हमें महिलाओं को कमजोर करने के बजाए उनके आगे बढ़ने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने महिला उत्पीड़न को रोकने के संबंध में डायल 100, रानी लक्ष्मी बाई महिला कोष, 181 हेल्पलाइन, शक्तिपरी, एंटी रोमिया व स्क्वायड आदि के बारे में जानकारी दी।


जिला प्रोबेशन अधिकारी राम प्रसाद ने कहा कि विभाग की तरफ से महिलाओं को समर्थ बनाने के लिए तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीआईओ एमके कन्नौजिया, बीएसए हरिहर प्रसाद, डीएसओ बृजेश कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, महिला समाख्या की नीलम, रंजना पांडेय, मंजू तिवारी, नगर उपाध्यक्ष ममता तिवारी, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू व बृजेंद्र तिवारी आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन



कौशल विकास मिशन की तरफ से नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। मिशन के जिला प्रबंधक विनोद तिवारी, गोविंद पांडेय, केंद्र प्रबंधक उत्कर्ष दीक्षित, प्रवीण, वेद प्रकाश, मानसी खत्री व विकास तिवारी आदि के नेतृत्व में विकास भवन से जिला पंचायत सभागार तक रैली निकाली गई। जिला पंचायत सभागार में अभियान से जुड़े 43 अफसरों, कर्मियों व नारी सशक्तीकरण के दूतों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें