फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक बकायादारों को जारी करें नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख से अधिक बकायादारों को जारी करें नोटिस
विज्ञापन


बलरामपुर। एक लाख रुपये से बकायादारों को नोटिस जारी किया जाए। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायतों के जमीन विवाद नक्शे व खतौनी का रख रखाव सही ढंग से न होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। तीनों तहसीलों के एसडीएम राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं।

तहसील स्तर पर लंबित मुकदमों का एसडीएम निस्तारण कराएं। प्रत्येक दिन एक गांव का भ्रमण कर एसडीएम भूमि विवाद का निस्तारण कराएं। डीएम व एसडीएम भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


यह बातें मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते हुए कही। जनपद भ्रमण पर पहुंचने के दौरान मंडलायुक्त को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। मंडलायुक्त ने डीएम राकेश कुमार मिश्र, एडीएम राजस्व एवं वित्त अरुण कुमार शुक्ल व एडीएम न्यायिक रामानुज सिंह के साथ दफ्तरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संग्रह अनुभाग के पटल सहायक से जिले के बड़े बकायादारों संबंध में ब्यौरा तलब किया। एक लाख रुपये से ज्यादा बकायादारों को नोटिस जारी करने तथा राजस्व वूसली में तेजी लाने का निर्देश दिया। भूलेख अनुभाग के निरीक्षण के दौरान भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव से राजस्व कर्मियों के बारे में गहन जानकारी ली।

एडीएम राजस्व ने राजस्व कर्मियों की कमी के बारे में अवगत कराया। फाइलों व पत्रावलियों को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। आयुध अनुभाग में जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिया गया है कि वह नियमित रुप से लाइसेंसधारियों की जांच करें। शस्त्र नवीनीकरण करते समय पूर्व प्रयोग किए गए कारतूसों का लिखित ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

आईजीआरएस पर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा सभी विभागों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सैनिकों की तरफ से की गई शिकायतों का अलग से रजिस्टर बनाने तथा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने, रिकार्ड रुम की साफ-सफाई, फाइलों व भूलेख पत्रावलियों का सही ढंग से रख रखाव करने का निर्देश दिया गया।

ग्राम पंचायतों के जमीनों के नक्शे व खतौनी का रख रखाव सही ढंग से न होने, कंदौली व कलंदरपुर गांव का नक्शा व खतौनी का निरीक्षण करने पर कुछ गांवों का नक्शा गायब होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। खनन विभाग का निरीक्षण कर खनन अधिकारी से रॉयल्टी का ब्यौरा तलब किया तथा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई व खनन शिकायतों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अपर एसडीएम कोर्ट के निरीक्षण में पांच साल से लंबित 210 व 229बी के मुकदमों को प्राथमिकता से निस्तारित कराने का निर्देश दिया। सभी कार्यालयों के बाहर नोटिस बोर्ड स्थापित कराने व अभिलेखों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें