फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के केसीसी अकाउंट में ट्रांसफर होंगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

केसीसी अकाउंट में ट्रांसफर होंगे 81.11 करोड़
-प्रथम चरण में 13.583 हजार किसानों को मिलेेगा कर्जमाफी का लाभ
-पांच सितम्बर को किसानों को बांटा जाएगा कर्जमाफी योजना का प्रमाण पत्र

बलरामपुर। किसानों के केसीसी अकाउंट में कर्जमाफी के 81.11 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रथम चरण में 13,583 किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ मिलेगा। पांच सितम्बर को जिले में इन किसानों को कर्जमाफी योजना का प्रमाण पत्र बांटा जाएगा। जिला प्रशासन ने केसीसी अकाउंट से आधार नंबर लिंकअप होने वाले किसानों का ब्यौरा तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। दूसरे चरण में फसली ऋण मोचन योजना का लाभ लेने वाले बाकी बचे 47,938 किसानों से केसीसी अकाउंट को आधार नंबर से लिंकअप कराने की अपील की गई है। केसीसी अकाउंट को आधार नंबर से लिंकअप कराने के बाद ही योजना का लाभ मिल सकेगा।

61,521 किसान किए गए थे चिन्ह्ति
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने फसली योजना वाले किसानों के कर्ज माफ करने का ऐलान किया था। सरकार के फरमान पर जिले में 61,521 किसानों को सरकारी बैंकों से फसली ऋण लेने वाले किसानों को चिन्ह्ति किया गया था। केसीसी अकाउंट से आधार नंबर लिंकअप होने वाले 13,583 किसानों का ब्यौरा तैयार कर लिया गया है। जिनके केसीसी अकाउंट में शासन से 81 करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर पांच सितम्बर को जिला व तहसील स्तर पर प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र वितरण के लिए लगेगा कैंप
फसली ऋण मोचन योजना के नोडल अफसर व जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिला व तहसील स्तर पर होने वाले कैंपों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला स्तरीय कैंप में पांच हजार, सदर, तुलसीपुर व उतरौला में आयोजित होने वाले कैंपों में 8,583 किसानों को फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। प्रमाण पत्र वितरण की फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

आधार नंबर लिंकअप कराने की अपील
कर्जमाफी योजना का लाभ पाने वाले बाकी बचे 47,938 किसानों से केसीसी अकाउंट को आधार नंबर से लिंकअप कराने की अपील की जा रही है। डीएम के निर्देश विकास भवन सहित तीनों तहसीलों में कैंप लगाकर किसानों के आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। सीडीओ प्रहलाद सिंह ने बताया कि एक माह तक लगातार कैंप चलाए जाएंगे जिससे बाकी बचे किसानों को द्वितीय चरण में शीघ्र ऋण माफी योजना का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन


प्रथम चरण के किसानों को भेजी जा रही सूचना
जिले में पांच सितम्बर को आयोजित होने वाले जिला व तहसील स्तर पर कैंपों में किसानों को प्रथम चरण में फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। प्रथम चरण में फसली ऋण मोचन योजना का प्रमाण पत्र पाने वाले किसानों को लेखपालों के माध्यम से सूचनाएं भेजी जा रही हैं। तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षकों को भी दायित्व सौंपा गया है।
- राकेश कुमार मिश्र, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें