फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर दो युवतियों की कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर दो युवतियों की चोटी कटने से दहशत
विज्ञापन

-पुलिस नहीं कर रही है अफवाह रोकने का कोई प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
रेहरा बाजार-श्रीदत्तगंज-बलरामपुर। शुक्रवार रात तथा शनिवार भोर में रेहरा बाजार तथा उतरौला कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में दो युवतियों की चोटी कटने का मामला फिर प्रकाश में आया है। बीते करीब एक सप्ताह से जिले में चोटी कटने की घटनाएं लगातार हो रही है। चोटी कटने की अफवाह को लेकर लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। पुलिस की तरफ से अफवाह दूर करने का कोई सटीक प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सराय खास के मजरे रामलालसिंहडीह निवासी रामफल ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम घर में खाना बना रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ वह बेहोश हो गई। मौके पर जाकर देखा तो उसकी चोटी कटी थी। पीड़िता को एंबुलेंस से सीएचसी रेहरा बाजार में पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमारेभरिया निवासी नंदकुमार ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री खुशबू घर के बाहर बरामदे में लेटी थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे खुशबू की चोटी अचानक कट गई। दहशत के चलते खुशबू बेहोश हो गई। खुशबू को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सीओ उतरौला इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि लोगों को चोटी कटवा के अफवाह से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। घटनाओं की छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें