बलरामपुर। तुलसीपुर थाने की पुलिस ने बड़गौ व सेखुइनिया गांव के बीच पिकअप पर लदी सात बोटा जंगली लकड़ी जब्त की है। अंधेरे का लाभ उठाकर पिकअप सवार मौके से फरार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर इकरार अहमद ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर हल्का इंचार्ज एसआई रमेश यादव व कांस्टेबल शिवराज करन की टीम ने बड़गौ व सेखुईनिया गांव के बीच पिकअप से सात बोटा जंगली सागौन ले जा रहे लोगों को दौड़ाया।
पुलिस को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाकर पिकअप चालक व अन्य फरार हो गए। सागौन लदी पिकअप को थाने में लाकर सीज कर दिया गया है। मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।