फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अर्धवार्षिक परीक्षा में गैरहाजिर हुए 583 परीक्षार्थी

Tue, 16 Dec 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 386 कंपोजिट व 1164 प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को कक्षा पांच की अर्धवार्षिक परीक्षा कराई गई। अंतिम दिन दो पालियों में आयोजित गणित, कला और संगीत विषय की परीक्षा में 22528 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 583 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन


1815 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक 2,10,777 विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा कराई गई। कक्षा एक, दो, तीन, चार, छह, सात एवं आठ की अर्धवार्षिक परीक्षा सोमवार को ही समाप्त हो गई थी। शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होने के कारण कक्षा पांच के 23111 परीक्षार्थी उस दिन अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं की परीक्षा मंगलवार को कराई गई। बच्चों ने पहली पाली में गणित एवं दूसरी पाली में संगीत व कला की परीक्षा दी।

अंतिम दिन कक्षा पांच में पंजीकृत 23111 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 22528 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई है। परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें