बलरामपुर। दो जिला चिकित्सालय सहित 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 578 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें 67 गर्भवती उच्च जोखिम युक्त पाई गई। इन्हें आवश्यक दवाएं वितरित करते हुए खानपान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया गया।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. आरके वर्मा एवं जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. सुमन दत्त ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस शुभारंभ किया। इस दौरान सीएचसी तुलसीपुर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निर्देश दिया कि सभी गर्भवती की प्रसव पूर्व समस्त जांचें अवश्य कराना सुनिश्चित किया जाए। संवाद