फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 प्रतिशत गेहूं खरीद, 1.98 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अब तक मात्र 54.63 प्रतिशत गेहूं की खरीद पूरी की जा सकी है। किसानों का 1.98 करोड़ रुपये बकाया भी है। चार क्रय एजेंसियां जिले के 44 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद को परवान नहीं चढ़ा सकी हैं। बाकी बचे पांच दिनों में 45 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की चुनौती है। गेहूं खरीद का 34.18 करोड़ की तुलना में 1.98 करोड़ रुपये किसानों का भुगतान भी फंसा हुआ है। डिप्टी आरएमओ नरेन्द्र कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि मोबाइल तरीके से गेहूं की खरीदारी करके बाकी बचे छह दिनों में लक्ष्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि कोविड-19 के चलते लॉकडाउन होने से जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं हो सकी। शासन के निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए 15 अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद की शुरुआत की गई। जिले में 9 जून तक खाद्य विभाग ने नौ क्रय केंद्रों पर 7500 एमटी की तुलना में 35.31 प्रतिशत के साथ 2648.00 एमटी, पीसीएफ ने 22 क्रय केंद्रों पर 16 हजार एमटी की तुलना में 60 प्रतिशत के साथ 14875.10 एमटी, यूपीएसएस ने 12 क्रय केंद्रों पर 8500 एमटी की तुलना में 58.84 प्रतिशत के साथ 5001.00 एमटी और भारतीय खाद्य निगम ने एक क्रय केंद्र पर 500 एमटी की तुलना में 100.99 प्रतिशत के साथ 584.95 एमटी गेहूं की खरीद पूरी कर ली है।
जिले में चार क्रय एजेंसियों ने 44 क्रय केंद्रों पर 54.63 प्रतिशत के साथ 19596.95 एमटी गेहूं खरीदा है। किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से 34 करोड़ 17 लाख 53 हजार की तुलना में अब तक 32 करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान करा दिया गया है।
विज्ञापन

क्रय एजेंसियों को बाकी बचे एक करोड़ 97 लाख 53 हजार रुपये का शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है। मोबाइल क्रय केंद्रों से किसानों से गांवों में पहुंचकर क्रय एजेंसियां गेहूं की खरीदारी करने में जुटी हुई हैं। बाकी बचे पांच दिनों में 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदकर क्रय एजेंसियों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें