फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के हाथ पीले कराने को मिलेंगे 55.40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हाथ पीले कराने वाली 277 पात्र बेटियों को घर ग्रहस्थी बसाने को 55.40 लाख की मदद राशि जल्दी मिलेगी। जिले के नौ ब्लॉक व चारों नगर निकाय में शादी अनुदान योजना के तहत आवेदन करने वाली बेटियों को सूची का इंतजार है। अब तक जिले में 367 बेटियों के हाथ पीले करा शादी अनुदान योजना में 73.40 लाख की राशि का वितरण किया जा चुका है। योजना के तहत अनुसूचित, सामान्य, पिछड़ी व अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब परिवार की बेटियों को शादी के बाद घर गृहस्थी बसाने को 20 हजार रुपया की आर्थिक मदद मुहैया करायी जाती है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष में अनुदान की बची राशि का फायदा सभी नौ ब्लॉक के बीडीओ और चारों नगर निकायों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पात्रों को मिलेगा। चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक अनुसूचित जाति की 134 बेटियों को 26.80 लाख रुपया और सामान्य वर्ग की 67 बेटियों को 13.40 लाख रुपया दिया जाना है। एसडीएम के स्तर से जारी सूची की रिपोर्ट मिलने के बाद पात्र बेटियों के खाते में 20-20 हजार की धनराशि भेजी जाएगी।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में शादी करने वाली 118 बेटियों को अनुदान राशि दी जा चुकी है, बची 64 बेटियों को 12.80 लाख रुपया पाने का इंतजार है। इसी तरह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि अल्पसंख्यक की 51 बेटियों को अब तक 10.20 लाख रुपये शादी अनुदान योजना के रुप में दिया जा चुका है जबकि 12 बेटियों को अनुदान देने के सूची का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें