फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। देहात कोतवाली क्षेत्र में एसएसबी कैंप के पास गन्ना लदे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। गले में गन्ना घुस जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक नगर पालिका बलरामपुर में संविदा कर्मी के रूप में तैनात था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम शेखरपुर निवासी राजकुमार पांडेय (30) नगर पालिका परिषद बलरामपुर में संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था। बहराइच रोड पर एसएसबी कैंप के पास गन्ना लदे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक गन्ना राजकुमार के गले में घुस गया था।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देहात कोतवाल आरके यादव ने बताया कि राजकुमार के पिता क्षत्रधारी पांडेय की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें