फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्म लोन से 54 बेरोजगारों के सपनों को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। टर्म लोन से जिले के 54 अल्पसंख्यक बेरोजगारों के सपनों को पंख लगेंगे। अधिकारियों के सामने अल्पसंख्यक बेरोजगारों ने टर्म लोन के जरिये कारोबार करने का बात रखी। विकास भवन सभागार में अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से टर्म लोन के आवेदकों से कारोबार करने के संबंध में चर्चा करके उनके आवेदन स्वीकृति किये गये। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश और सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में कार्यवाही पूरी की गई।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को विकास भवन सभागार में डीएम के निर्देश और सीडीओ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित कर टर्म लोन के अल्पसंख्यक आवेदकों से बात की गई। महाराष्ट्र, गुजरात व दिल्ली से आए प्रवासी अल्पसंख्यक श्रमिकों को भी टर्म लोन की प्रक्रिया में जोड़ा गया है।
टर्म लोन योजना से मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन व पारसी वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को एग्रीकल्चर एंड एलाइड टेक्निकल ट्रेडर्स, बिजनेस आर्टिजन व ट्रांसपोर्ट एवं सर्विस सेक्टर परियोजनाओं पर एक से 20 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। ब्याज सात प्रतिशत देना होगा। ऋण की वापसी पांच वर्ष में 20 समान तिमाही किश्तों में की जाएगी। परियोजना लागत का 90 प्रतिशत एनएमडीएएफसी की तरफ से दिया जाएगा। परियोजना पर पांच-पांच प्रतिशत यूपीएमएफडीसी व लाभार्थी की तरफ से लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ पाने के लिए जिले में कुल 59 अल्पसंख्यक बेरोजगारों ने आवेदन किया था जिसमें वार्तालाप के दौरान 54 आवेदक उपस्थित हुए। डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, महाप्रबंधक जिला उद्योग राजेश पांडेय, प्रधानाचार्य जीआईसी विशुुनपुर टनटनवा आशीष पांडेय व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के प्रतिनिधि अब्दुल हलीम की मौजूदगी में बेरोजगार अल्पसंख्यकों से कारोबार करने के संबंध में वार्तालाप की गई। वार्तालाप के बाद सभी के आवेदन स्वीकार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें