फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन गांवों में बिजली गुल रहने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। ग्रामीणों ने गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों में बिजली गुल रहने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीएम व डीएम को ज्ञापन भेजकर तीन दिन से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और लापरवाह अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी डीडीसी चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रधान विश्वनाथ पांडेय, अविनाश चंद्र पांडेय, विनय कुमार पांडेय, अशोक पांडेय, राकेश पाठक, सुनील जायसवाल, बेचन, कादिर व निरहू आदि ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र उतरौला पहुंचकर अफसरों व कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि सप्ताह भर से श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के रमवापुर खुर्द, पनवापुर, रजवापुर, बभनपुरवा, अल्लीपुरवा, तकिया व महुआ सहित 12 गांवों में बिजली आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। बिजली कर्मचारियों ने तमाम शिकायतों के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कराया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर इन गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद तहसील पहुंचकर उतरौला एसडीएम को सीएम व डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा और एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और ठप पड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें