फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बनेंगे जिले के 54 परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 54 परिषदीय स्कूलों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिले के सभी नौ शिक्षा क्षेत्रों से छह-छह परिषदीय स्कूलों का चयन किया गया है। विकास भवन सभागार में बीते दिन बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ अमनदीप डुली में चयनित परिषदीय स्कूलों में 57 बिंदुओं को शामिल कर मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने कहा कि शिक्षा सत्र 2019-20 में जिले के सभी नौ ब्लॉकों से 54 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन किया गया है। चयनित एक-एक स्कूलों में लर्निंग लैब और पांच-पांच स्कूलों में वाश पैरामीटर को बेहतर बनाया जाएगा। चयनित स्कूलों में शौचालय और हैंडवाश का इंतजाम कराया जाएगा।
सीडीओ ने पीडी अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, डीपीआरओ नरेश चंद्र व डीसी मनरेगा महेन्द्र कुमार पांडेय को सभी 57 बिंदुओं पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार चयनित स्कूलों में व्यवस्थाएं कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगा खां संस्था के स्टेट टीम लीडर जयराम पाठक व व सार्थक की डॉ. मधुश्री पांडेय ने चयनित स्कूलों में छात्रों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें