फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कटे होंठ व तालु वाले 53 बच्चों को होगा मुफ्त ऑपरेशन

Wed, 14 Oct 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-43-बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत : वि
विज्ञापन
बलरामपुर। जन्मजात कटे होंठ व तालु की समस्या से प्रभावित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 70 बच्चों की जांच की गई, जिनमें गंभीर समस्या वाले 53 बच्चों को मुफ्त ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। उनकी देखरेख में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएमओ ने बताया कि चिह्नित बच्चों का संस्था की ओर से निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इसके लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को बस से लखनऊ भेज दिया गया है। संस्था की तरफ से यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि कटे होंठ व तालु की समस्या से प्रभावित बच्चों का समय पर उपचार जरूरी है। ऐसे शिविरों से जरूरतमंद बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। आरबीएसके के तहत बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डीईआईसी प्रबंधक सीतांशु रजक और मनीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें