फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घनी आबादी से 520 किलो अवैध पटाखे बरामद

Wed, 02 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-20-बलरामपुर के नगर कोतवाली में बरामद पटाखों के साथ मौजूद गिरफ्तार आरोपी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। त्योहारों से पहले शहर की घनी आबादी के बीच बिना लाइसेंस पटाखों का कारोबार किए जाने का खुलासा हुआ है। कोतवाली नगर पुलिस ने चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार और गोबिंदबाग में दो अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी कर 520 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। पटाखे कुल 20 बोरियों में रखे मिले। पुलिस ने दोनों दुकानों के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद पटाखों में बम, रॉकेट, अनार, चकरी, स्काई शॉट, चटाई पटाखा, मिसाइल और सुतली पटाखे समेत कई प्रकार की आतिशबाजी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार निवासी सगीर अहमद उर्फ मुसई की दुकान-मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान-मकान खुलवाया तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सगीर अहमद उर्फ मुसई निवासी चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार बताया।

उसकी निशानदेही पर दुकान-मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान छह बोरियों में अलग-अलग कंपनियों के पटाखे बरामद हुए। तौल कराने पर इनका कुल वजन 120 किलो निकला। बरामद पटाखों में स्टार लेमन ब्रांड के स्काई शॉट, चटाई पटाखा, फेस्टिवल सिक्स, ग्रैंड सिक्स, अनार-फुलझड़ी, बड़ी चटाई पटाखा, हैप्पी कार्निवल स्काई शॉट, चिदंबरम ब्रांड के 25 शॉट और स्काई शॉट, मोरी छाप की अनार-फुलझड़ी और स्काई शॉट, सेलिब्रेशन ब्रांड की मिसाइल, मेहताब सुरसुरिया और देसी सुतली पटाखे समेत कई प्रकार की आतिशबाजी शामिल थी।
विज्ञापन


पूछताछ में सगीर ने पटाखे बेचने की बात स्वीकार की। लाइसेंस के संबंध में पूछे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गोबिंदबाग में 400 किलो पटाखे मिले

दूसरी कार्रवाई गोबिंदबाग के गुड़ मंडी इलाके में की गई। पुलिस ने यहां एक दुकान पर तलाशी ली। दुकान से अलग-अलग कंपनियों के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों को 14 बोरियों में रखकर तौल कराया, जिनका कुल वजन 400 किलो निकला। पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

बम निरोधक दस्ते से निष्क्रिय कराए जाएंगे पटाखे

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन्हें आबादी से दूर रखा गया है। बरामद पटाखों को नियमानुसार निष्क्रिय कराने के लिए बम निरोधक दस्ते को रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बिना अनुमति और लाइसेंस पटाखों का भंडारण या बिक्री करना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बरामद पटाखों को नियमानुसार सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कराया जाएगा। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें