फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से नाराज वोटरों ने मतदान का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को नाराज वोटरों ने मतदान का बहिष्कार किया। बूथ पर प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए वोटरों ने मूलभूत सुविधाएं दिलाने की मांग की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीमों ने वोटरों को समझा-बुझाकर दोपहर बाद मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन



गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के परसपुर गिद्धवा बनगवा के ग्रामीण राज कुमार, गुड्डू सिंह, राजेश कुमार, लालमन, चंद्र प्रकाश, जगदंबा यादव, धर्मपाल, बालकराम, फूलचंद्र व कुसुमलता आदि ने मतदान केंद्र पर विरोध जताते हुए कहा कि गांव में सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।


तमाम जन प्रतिनिधियों ने वायदा करके आज तक गांव वालों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराई है। गांव के लोगों ने इस बार मतदान बहिष्कार कर विरोध जताने का निर्णय लिया है। मौके पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। जोनल मजिस्ट्रेटों के समझाने-बुझाने के बाद दोपहर एक बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
विज्ञापन



तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के फतेहनगरा गांव में भी ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरने को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि तमाम मांग के बाद भी जनप्रतिनिधियों की तरफ से सड़क, बिजली, पानी की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई है।


मौके पर पहुंचे सीडीओ अमनदीप डुली व तुलसीपुर तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर काफी देर तक अड़े रहे। सीडीओ के काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और दोपहर एक बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें