फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में धन उगाही को लेकर शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में धन उगाही को लेकर शिक्षकों में आक्रोश
विज्ञापन


बलरामपुर। बीएसए कार्यालय में ऑनलाइन सत्यापन के नाम पर धन उगाही किए जाने से शिक्षकों में आक्रोश है। यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं धन उगाही पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में पहुंचकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि जिले में 41556 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त 904 शिक्षकों के ऑनलाइन सत्यापन के नाम पर बीएसए कार्यालय में पैसा मांगा जा रहा है। विभागीय लापरवाही के कारण नवनियुक्त शिक्षकों के पुलिस सत्यापन की पत्रावली भी अब तक संबंधित जिलों को नहीं भेजी गई है।

ऐसे में शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। इन लोगों ने बीएसए से मांग किया है कि ऑनलाइन सत्यापन के नाम पर की जा रही अवैध धन उगाही पर अंकुश लगाया जाए।

वेतन भुगतान की प्रक्रिया तत्काल शुरु किया जाए। अन्य जनपदों की तरह जिले में नियुक्त शिक्षकों का भी बिना पुलिस सत्यापन के वेतन भुगतान का आदेश जारी किया जाए।
विज्ञापन


शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों के संबंध में शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो सभी लोग विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन के लिए भी विवश होंगे।

इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, अभिषेक , फैजान, पीयूष कुमार शर्मा, शिव प्रसाद वर्मा, कौशल कुमार व सचिन शुक्ला सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें