फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी, अतिक्रमण व पालीथीन से मुक्त होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी, अतिक्रमण व पॉलीथिन से मुक्त होगा शहर
विज्ञापन


बलरामपुर। मुख्यालय शहर को शीघ्र ही गंदगी, अतिक्रमण व पॉलीथिन से मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए 26 जनवरी के बाद नगर के बुद्घिजीवियों, व्यापारियों व राजनीतिक दलों से विचार विमर्श कर अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का नेतृत्व स्वयं डीएम, एडीएम व अन्य अधिकारी करेंगे।

दुकानों में हो रहे पॉलीथिन के प्रयोग से शहर में न केवल गंदगी व प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि इससे जल निकासी के लिए बने नाले व नालियां भी चोक हो रही हैं। सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते अतिक्रमण से शहर के लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ रहा है। शहर को स्वच्छ, सुंदर व अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

शनिवार को वरिष्ठ वकील राजकुमार श्रीवास्तव की सलाह पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 26 जनवरी के बाद बैठक कर शहर की समस्याओं के निस्तारण की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पॉलीथिन, गंदगी व अतिक्रमण के मुद्दे पर बुद्घिजीवियों, व्यापारियों एवं समस्त राजनीतिक पार्टियों के लोगों से राय मशविरा कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार चलेगा और इसकी अगुवाई डीएम व अन्य अधिकारी स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें