बलरामपुर। मिशन कर्मयोगी योजना के तहत कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर गोरखपुर जोन विकास कुमार ने मिशन कर्मयोगी के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में 49 सीएससी संचालक शामिल हुए।
कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य गांवों के उद्यमियों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन व ग्राहकों की समस्याओं को हल करना है। बताया कि जिले के सभी 793 ग्राम पंचायतों के उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद