फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बहू-बेटी सम्मेलन में 45 महिलाओं को किया प्रशिक्षित

Sun, 23 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हरैया विकासखंड कार्यालय सभागार में मौजूद लोग 
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। स्थानीय विकासखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बहू-बेटी सम्मेलन में ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। इसका उद्देश्य गांव स्तर पर महिला और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही, सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाना भी इस कार्यशाला का लक्ष्य था।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में कुल 45 महिलाओं ने भाग लिया। पुलिस और यूनिसेफ की कार्यशाला के नोडल अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी। पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक रंजना राजवंशी और आरक्षी पूजा पासवान मौजूद थीं। स्वास्थ्य विभाग से रानी विजय लक्ष्मी त्रिपाठी और शिक्षा विभाग से सुनीता देवी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यशाला में साइबर धोखाधड़ी से बचाव, दहेज प्रथा, दहेज हत्या और बाल विवाह की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा हुई। नोडल अधिकारी ने बताया कि जागरूकता के अभाव में कई बच्चियां गलत संगत में पड़ जाती हैं। वे किशोरियों और अन्य महिलाओं को इन विषयों पर जागरूक करेंगी। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, पंचायत सहायक, समूह सखियां और हरैया व ललिया थाने की पुलिस दल के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें