फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 443 परीक्षार्थियों ने दी विषम सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी।-स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा का समापन हुआ। सवा महीने तक चली विषम सेमेस्टर की परीक्षा में स्नातक एवं परास्नातक के आठ हजार परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। सोमवार को हुई परीक्षा में 443 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 10 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि 10 दिसंबर को विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा प्रारंभ हुई थी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष आंतरिक सचल दस्ते बनाए गए थे। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में भी परीक्षार्थियों की जांच की गई। बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए, बीसीए, एमए, एमएससी व एमकॉम के साथ एलएलबी की विषम सेमेस्टर की परीक्षा में आठ हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में बीए पंचम सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई, जिसमें 443 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें