बलरामपुर के रेहरा बाजार में दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राईसाइकिल।
रेहराबाजार। विकासखंड परिसर में चल रहे दो दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। जिला प्रशासन और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में 417 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए व सहायक उपकरण बांटे।
संस्था के डॉ. पुरुषोत्तम व डाॅ. मैथ्यू ने बताया कि ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, छड़ी, कृत्रिम हाथ-पैर आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां, अवनीश सिंह, शानू सिंह, समीर सिंह आदि मौजूद रहे।