फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता संवाद: अच्छी सरकार बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेहर बाजार (बलरामपुर)। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है। एक अच्छी सरकार बनाने के लिए हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। बेटियां अपने मत का महादान कर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। खुद वोट डालने के साथ-साथ दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का बीड़ा रामदीन बुधराम कृषक इंटर कॉलेज हुसैनाबाद ग्रिंट की बेटियों ने उठाया है।
विज्ञापन



अमर उजाला की मुहिम 100 मिलियन स्माइल्स अपराजिता के तहत कॉलेज में आयोजित की गई मतदाता जागरूकता कार्यशाला में अतिथियों ने बेटियों को उनके वोट की कीमत बताई। बेटियों ने भी मताधिकार से संबंधित तमाम सवाल उनसे पूछे। कार्यक्रम में नारी गरिमा व सम्मान बनाए रखने की शपथ लेने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने की भी शपथ ली गई।


लोकतंत्र में सर्वोपरि होता है मतदाता
लोकतंत्र में मतदाता को सर्वोपरि माना जाता है। एक अच्छी सरकार चुनने के लिए देश के सभी वोटरों को मतदान जरूर करना चाहिए। मतदान करते समय धर्म, जाति व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर एक अच्छे प्रत्याशी को अपना जनप्रतिनिधि चुनें। इससे न केवल आप का विकास होगा बल्कि एक अच्छा जनप्रतिनिधि देश को ऊंचाई तक ले जाने में सफल होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन पहले वोट डालें फिर दूसरा काम।
विज्ञापन

-रामसमुझ प्रभाकर, प्रभारी निरीक्षक


सबके मत का महत्व एक समान
लोकतंत्र में देश के सभी नागरिकों के मतों का महत्व एक समान होता है। यहां कोई ऊंच-नीच व गरीब-अमीर नहीं होता है। खुद मतदान करने के साथ-साथ परिवारीजनों व आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आपके मतदान से देश को एक अच्छी सरकार मिलती है। अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए बिना किसी दबाव व लालच के निडर होकर मतदान करें।
-तोताराम, प्रबंधक


अधिक से अधिक करें मतदान
हमें अपनी सरकार चुनने के लिए अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। अधिक मतदान से अच्छी सरकार चुनने में मदद मिलती है। कम मतदान होने से असामाजिक तत्व लाभ उठाकर जनप्रतिनिधि बन जाते हैं। सारा काम छोड़कर देश के सभी नागरिकों को मतदान के दिन वोटिंग जरूर करनी चाहिए। लोकतंत्र में अच्छी सरकार तभी संभव है जब सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
-त्रियोगी नाथ दूबे, समाजसेवी


मतदान को आगे आए आधी आबादी
देश व समाज के निर्माण में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का भी बराबर योगदान है। सरकार चुनने के लिए भी आधी आबादी आगे आए। आधी आबादी के मतदान का उत्साह देखकर दूसरों में भी वोट डालने की इच्छा प्रबल होगी। महिलाएं परिवार तथा समाज के अन्य वर्गों को भी अच्छी सरकार बनाने के लिए प्रेरित करें। इससे न केवल मतदान प्रतिशत बढे़गा बल्कि अच्छी सरकार भी चुनी जाएगी।
-जनकराम वर्मा, प्रधानाचार्य


बेटियों में भी दिखा मताधिकार का जोश
लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व होता है। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता से न केवल हम लोग जागरूक हुए हैं बल्कि अपने परिवारीजनों व अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करूंगी।
-पुष्पा वर्मा


मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह मुहिम सराहनीय है। सभी लोगों को अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदान करना चाहिए।
-उम्मे कुलसुम खां


अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। अमर उजाला का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लोकतंत्र की मजबूती में मील का पत्थर साबित होगा।
-संध्या गुप्ता


मतदाताओं के जागरूक होने पर ही देश को एक अच्छी व साफ-सुथरी सरकार मिलेगी। मतदान के समय सबको सोच-विचार कर रही अपना प्रत्याशी चुनना चाहिए।
-पूजा दूबे


वोट देने के लिए किसी के प्रलोभन में न आएं। धर्म, जाति व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अमर उजाला के जागरूकता कार्यक्रम से सबक लें।
-रीमा वर्मा


आधी आबादी को जागरूक करने के लिए अपराजिता की मतदाता जागरूकता कार्यशाला अत्यंत उपयोगी है। महिलाओं को भी मतदान जरूर करना चाहिए।
-ममता वर्मा


अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदान के दिन पहले मतदान करें, दूसरा कोई काम मतदान के बाद करें। आप का मत देश में एक अच्छी सरकार चुनने के लिए जरूरी है।
-आकांक्षा


लोकसभा चुनाव में खुद वोट देने के साथ-साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। अमर उजाला की यह मुहिम मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

-ममता


मतदान करने के साथ-साथ खुद की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे इस जागरूकता कार्यक्रम की तहे दिल से सराहना की जानी चाहिए।
-नौशीन खान


मतदाता जागरूकता के लिए अमर उजाला की यह मुहिम वोटरों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लोगों को मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
-सुमित्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें