फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मुकाबले जीतकर देवा थापा बने दंगल के चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
छह मुकाबले जीतकर देवा बने दंगल चैंपियन
विज्ञापन


बलरामपुर। शिवपुरा स्थित मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय दंगल में दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश व नेपाल के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में छह मुकाबले जीतकर नेपाल के देवा थापा पहलवान चैंपियन बने।

दंगल के दूसरे दिन का पहला मुकाबला नेपाल के देवा थापा पहलवान व बरेली के भूरा सिंह पहलवान के बीच हुआ जिसमें देवा थापा पहलवान विजयी हुए। दूसरे मुकाबले में भूकंप सिंह पहलवान को हराकर गनी पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


तीसरा मुकाबला बहराइच गंगवल की महिला पहलवान शिवांगी व बिहार की ज्योति पहलवान के बीच हुआ जिसमें शिवांगी विजयी रही। चौथा मुकाबला बरेली के राम कुमार पहलवान और मंशाराम मौर्य पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा।

पांचवे मुकाबले में राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान ने नेपाल के मक्खन पहलवान को हराया। छठवां मुकाबला दिल्ली के मनजीत पहलवान ने पंजाब के बग्गा पहलवान को हराकर जीता।
विज्ञापन


दो दिनों तक चले दंगल में छह मुकाबला जीतकर नेपाल के देवा थापा पहलवान चैंपियन बने। इस अवसर पर गुलाब पाठक, जनमेजय सिंह, राम गोपाल कैराती, ओम प्रकाश शुक्ला, तरुण तिवारी, अखिलेश पाठक, राजेश गुप्ता व आशुतोष तिवारी सहित तमाम दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें