फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बनेगा महागठबंधन-पूर्व राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के लिए राहुल पर सहमति नहीं तो माया पर होगा विचार
विज्ञापन


बलरामपुर। 2019 में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के महागठबंधन अत्यंत जरूरी है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का सफाया होना तय है।

गठबंधन में प्रधानमंत्री पद पर चुनाव के दौरान आम सहमति बनाई जाएगी। यदि राहुल गांधी के नाम पर सहमति नहीं बनती है तो मायावती के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

यह बातें पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सोमवार को उतरौला में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि राफेल डील के मामले में भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भी दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट को भारत सरकार की तरफ से तथ्यों को छुपाकर जानकारी दी गई है। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आज जनमानस में भय का वातावरण है। प्रदेश में सभी का कारोबार चौपट हो गया है।

किसान विरोधी सरकार का जाना तय है और इसका आगाज तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में दिखने लगा है। बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


किसानों का शोषण किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को सत्ता से हटाने के लिए सभी धर्म निरपेक्ष दलों को आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर चुनाव लड़ने की जरुरत है तभी भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें