फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर सरकारी जमीन कब्जा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल पर सरकारी जमीन कब्जा कराने का आरोप
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत मुड़िला में पूर्व प्रधान व ग्रामीणों ने गांव के लेखपाल पर सरकारी जमीन अवैध रूप से कब्जा कराने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में पूर्व प्रधान रामसागर यादव तथा ग्रामीण आनंदमणि तिवारी आदि ने कहा है कि गांव में तैनात वर्तमान लेखपाल स्कूल, पानी खाता, खलिहान, चकमार्ग, तालाब, श्मशान आदि की जमीनों पर सांठ-गांठ कर कब्जा करवा रहे हैं। चकमार्ग आदि की पैमाइश लेखपाल द्वारा न किए जाने से मनरेगा का कार्य भी रुका है। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भी नहीं मिल रही है। इन लोगों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें