फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार-मच्छर पर वार चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हर रविवार मच्छर पर वार
विज्ञापन

-स्वास्थ्य महकमा डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को करें सतर्क
-डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व कर्मियों को दिया निर्देश

बलरामपुर। स्वास्थ्य महकमा डेंगू की बीमारी के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सलाह देकर जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व कर्मियों को लापरवाही बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा। हर रविवार-मच्छर पर वार अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सीएमओ को भेजे गए निर्देश में कहा है कि बरसात के मौसम में डेंगू की बीमारी से लोगों को सतर्क रहने की जानकारी देना जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अफसर व कर्मी नियमित रूप से स्कूलों में प्रार्थना के समय पहुंचकर बच्चों को जागरूक करें। महानिदेशक स्वास्थ्य पदमाकर सिंह ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात अफसरों व कर्मियों को विशेष रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू का मच्छर घर में कूलर, गमले के नीचे रखे प्लेट, पशु-पक्षियों के पीने के पानी के पात्र, छत पर रखे कबाड़, पुराने टायर, फ्रिज के पीछे की ट्रे व टूटे बर्तनों आदि ने पनपता है। ऐसे स्थलों के पानी को नियमित रुप से स्वच्छ व साफ रखें। छत पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन ठीक से बंद करें। बुखार होने पर डाक्टर को दिखाने के बाद दवा का सेवन करें। स्वयं या किसी अन्य की सलाह पर दवा कदापि न खाएं। डीएम ने बीएसए रमेश यादव व डीआईएस एचएन तिवारी को भी संदेश प्रसारित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें