फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन

फोटो-5-
मकान बनाने का बल्ली-पटरा गिराकर वापस लौट रहा था
ललिया-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेतरामपुरवा गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी करीब एक माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चेतरामपुरवा निवासी ट्रैक्टर चालक ननके (20) पुत्र रामनरेश बुधवार शाम मकान बनाने के लिए बल्ली पटरा गिराने मधवापुर गांव गया था। सामान गिराकर घर लौटते समय रात करीब 8 बजे गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक पुल के नीचे पलट गई। आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबे ननके को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने गंभीर हालत में उसे बहराइच रेफर कर दिया। देर रात करीब दो बजे बहराइच अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ललिया एसके शर्मा ने बताया कि मामले में उन्हें किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें