फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार वाहन देखकर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार वाहन देखकर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

-सीएमओ को दिया बड़ा वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश
-विश्व जनसंख्या पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले में चलेगा प्रचार वाहन फोटो-3
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। छोटा प्रचार वाहन देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बड़ा प्रचार वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश सीएमओ को दिया। विश्व जनसंख्या पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिले में 25 जुलाई तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव पहुंचकर प्रचार वाहन लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देकर जागरुक करेगा।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित सीएमओ दफ्तर से हरी झंडी दिखाकर परिवार नियोजन संबंधी प्रचार वाहन को रवाना किया। इस दौरान डीएम ने प्रचार वाहन काफी छोटा होने पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को बड़ा प्रचार वाहन तैयार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का प्रचार-प्रसार जरुर करें। तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर अंकुश लगाकर ही देश व प्रदेश की तरक्की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन से संबंधित संसाधन उपलब्ध है। अस्पताल में नसबंदी कराने वाले पुरुषों को तीन हजार रुपये तथा महिलाओं को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम को अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके सिंघल, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, डीसीपीएम मो. नाजिम, जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार व आरसी यादव सहित तमाम अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें