फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एचडीएफसी बैंक के फर्म खाते से 4.14 लाख की साइबर ठगी

Fri, 14 Nov 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के पुरैनिया तालाब उत्तरी निवासी जोहैब अहमद के फर्म खाते से साइबर ठगों ने 4.14 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जोहैब अहमद ने बताया कि वे केजीएन ट्रेडर्स नामक फर्म के स्वामी हैं और फर्म के विभिन्न बैंक खातों का संचालन करते हैं। बताया कि कुछ समय पहले तक सभी खाते नियमित रूप से संचालित हो रहे थे, परंतु अचानक एक दिन खाते में उपलब्ध राशि कम होती नजर आई। जब उन्होंने अपने बैंक का विवरण निकाला, तब पता चला कि अलग–अलग समयावधि में कई संदिग्ध लेनदेन हुए हैं।
लेनदेन के माध्यम से 4,14,750 रुपये फर्म के खातों से निकाल लिए गए हैं। उन्होंने तत्काल अपने बैंक से संपर्क किया। कोतवाली नगर एवं साइबर अपराध थाना दोनों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जबकि धोखाधड़ी की राशि काफी अधिक है और मामला सीधे–सीधे साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है। कोई कार्रवाई न होते देख व्यापारी ने 12 नवंबर को बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना आरपी यादव ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला किसी संगठित साइबर गिरोह की करतूत लग रहा है, जो बैंक उपभोक्ताओं के खाते तक पहुंच बनाकर धनराशि निकालता है। पुलिस फर्म के खातों में हुए लेनदेन की तकनीकी जांच के लिए बैंक से विस्तृत विवरण मांग रही है और मोबाइल आधारित खाते की गतिविधियों को भी जांच के दायरे में लेकर साइबर विश्लेषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें