फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 18 करोड़ 24 लाख रुपये से 406 इकाइयों का होगा निर्माण

Mon, 29 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम डॉ. महेंद्र कुमार।
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कराए जाने वाले विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बताया गया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 18 करोड़ 23 लाख 90 हजार रुपये से 406 इकाइयों का निर्माण कराया जाएगा। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का उच्चीकरण, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के सौंदर्यीकरण व स्मार्ट क्लास के लिए नया प्रस्ताव भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य प्रस्तावित सरकारी भवन के उच्चीकरण व बाउंड्रीवाल के लिए नए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। जर्जर भवनों के नवीनीकरण व नवाचार कराने की बात कही। कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व बीएसए समन्वय बनाकर जर्जर विद्यालयों का सर्वे करें। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर, मेज व स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के उच्चीकरण व स्मार्ट क्लास के लिए नया प्रस्ताव भेजने का निर्देश बीएसए को दिया। इसके अतिरिक्त कोचिंग सेंटर भवन निर्माण और बच्चों के ठहरने के लिए हास्टल निर्माण पर भी चर्चा की।
इन संसाधनों को किया जाएगा विकसित

समीक्षा के दौरान डीएम को बताया कि योजना के तहत जिले में नौ ब्लॉकों के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के बैठने लिए फर्नीचर लगाया जाएगा। जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के स्थान पर नए विद्यालय भवन का निर्माण होगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, दो अतिरिक्त कक्ष, सभागार, फर्नीचर, अलमारी व मेज आदि की व्यवस्था की जाएगी। यह भी बताया गया कि योजना के तहत 18 करोड़ 23 लाख 90 हजार रुपये से 406 इकाइयों का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना के निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर फोटोग्राफ व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीआईओएस गोविंदराम, बीएसए कल्पना देवी, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, महीपाल चौधरी, राकेश तिवारी व शक्ति सिंह सहित कार्यदायी संस्थाओं के जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें