फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन दिन में 36.62 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Wed, 06 Nov 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। धान खरीद के तीसरे दिन बुधवार तक 36.62 मीट्रिक टन धान की खरीद हो गई है। 28 में से अभी तक सिर्फ छह केंद्रों पर ही बोहनी हुई है। 22 क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए अब तक 1070 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। खाद्य व राजस्व विभाग की टीम किसानों का सत्यापन करने में जुटी है।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर चार नवंबर से धान खरीद शुरू हुई थी। बुधवार को भगवतीगंज स्थित मंडी समिति में स्थापित धान क्रय केंद्र दो किसानों ने अपनी उपज बेची। उदईपुर के किसान केदारनाथ ने 46 क्विंटल तथा संजीव कुमार वर्मा ने 59 क्विंटल धान बेचा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी व विपणन सहायक राजाराम ने धान बेचने आए किसानों का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि तीन दिनों में सात किसानों से 36.62 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर सभी किसानों को उपज का भुगतान कर दिया जाएगा।

पेयजल व बैठने की हो व्यवस्था
- बलरामपुर के भगवतीगंज स्थित मंडी समिति में बने क्रय केंद्र का जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने निरीक्षण किया। डीएम ने क्रय केंद्र पर किसानों के शुद्ध पेयजल व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया। डीएम ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। उन्होंने क्रय केंद्र पर तौल के लिए रखा कांटा, झरना, पंखा, डस्टर, बोरा व रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि धान बिक्री करने वाले किसानों का निर्धारित समयावधि के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी।
विज्ञापन

क्रय केंद्र न बनने पर किसान नाराज
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के लिलवा सहकारी समिति में इस कार क्रय केंद्र न बनाए जाने पर किसानों ने आक्रोश जताया है। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्रय केंद्र स्थापित कराए जाने की मांग की है। किसान राजेंद्र, राकेश, रक्षाराम यादव, मोहम्मद अशफाक व राम उजागर आदि ने बताया कि पहले लिलवा समिति पर क्रय केंद्र बनाया जाता था, इस बार क्रय केंद्र नहीं बनाया है। उन लोगों का गांव जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। ऐसे में धान बेचने के लिए जिला मुख्यालय जाने में परेशानी होगी।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर हवन पूजन करते डीएम व जनप्रतिनिधि। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें