बलरामपुर। परिवहन विभाग की दो टीमों ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान कमियां मिलने पर 34 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा छह वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ बृजेश यादव व यात्री कर अधिकारी मदन चंद्र की टीम ने मंगलवार को वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
एआरटीओ ने बताया कि वाहनों के फिटनेस व अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। चालान किए गए 34 वाहनों के दस्तावेजों में कमियां पाई गई। सीटबेल्ट, अग्निशमन यंत्र, बीमा व प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर वाहन स्वामियों पर 3.35 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।