फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 वाहन सीज, 154 का किया चालान

विज्ञापन
बलरामपुर नगर कोतवाली में सीज की गई वाहनों की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे अधोमानक डग्गामार वाहनों पर प्रशासन की नजर चार मौतों के बाद शनिवार को पड़ी है। पुलिस तथा परिवहन विभाग दिनभर डग्गामार वाहनों की धर पकड़ में जुटा रहा। पूरे जिले में कई दर्जन डग्गामार वाहन सीज किए गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि अभी तक यह वाहन किसके इशारे पर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे थे। इस बात क जवाब किसी के पास नहीं है। शाम तक पुलिस तथा परिवहन विभाग ने 154 वाहनों का चालान किया और 2.59 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बिना फिटनेस व परमिट की चल रही थी टैक्सियां
जिले में डग्गामार वाहनों का आलम यह है कि बिना फिटनेस व परमिट की टैक्सियां करीब सभी मार्गों पर चल रही हैं। यही नहीं स्कूलों में चलने वाले कई वाहन भी अधोमानक चल रहे हैं। इन वाहनों का संचालन किसकी शाह पर हो रहा है यह जांच का विषय है। शुक्रवार को बरवलिया में ओवरलोड टैक्सी चालक ने नियंत्रण खो देने पर चार लोगों की जान ले ली और 16 लोग घायल हो गए। अब सवाल यह उठता है कि 8 सीटों वाली परमिट की टैक्सी में 20 लोग कैसे सवार थे। यही नहीं शहर के पास इलाके में लगने वाले टैक्सी स्टैंड पर कई ऐसी गाड़ियां संचालित होती है जिनका टैक्सी परमिट ही नहीं है। यह टैक्सियां धड़ल्ले से सवारियां ढो रही हैं।
कई रसूखदार करवाते हैं संचालन
जिले की सड़कों पर चलने वाले डग्गामार वाहन कई रसूखदारों के इशारे पर चलते हैं। सूत्रों की माने तो इन टैक्सी मालिकों में पुलिस व प्रशासन का नाम भी शामिल है। तमाम डग्गामार वाहन ऐसे संचालित हो रहे हैं जो कि नाम किसी और के हैं और उन्हें पैसा देकर संचालन कोई और करा रहा है। सूत्रों की माने तो सड़कों पर चलने वाले अधोमानक वाहनों से महीना भी वसूला जाता है। वसूली का यह पैसा कहां जाता है यह बात सभी जानते हैं। हर महीने टैक्सियों से मोटी रकम वसूलकर बंटती है।
विज्ञापन

अन्य जनपदों के डग्गामार वाहन भी भरते हैं फर्राटा
जिले में चल रहे डग्गामार वाहनों का आंकड़ा काफी अधिक है। जिले में गोंडा, बहराइच, बस्ती, सिद्धार्थनगर जनपदों के डग्गामार वाहन भी लोगों की जान जोखिम में डालते हैैं। यहां टैक्सी स्टैंडों पर लोकल वाहनों के अलावा इन जनपदों के वाहन भी देखे जाते हैं। टैक्सियों में सवारियों के बिठाने का कोई मानक ही नहीं है। चालक सवारियों को पहले भूसे की तरह भरते हैं फिर पीछे स्टैंड पर दो-चार को लटका भी लेते हैं। कमांडर जीप के चालक का सवारियों की वजह से आधा शरीर ड्राइविंग सीट से बाहर लटका रहता है।
कई वाहनों के खिलाफ हुआ चालान
शनिवार को जिले भर की पुलिस व परिवहन विभाग के अभियान में कई अधोमानक वाहनों को सीजकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। लगातार अभियान चलाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद यादव, एआरटीओ बलरामपुर
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर डग्गामार अवैध वाहन व वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों का अनुपालन न करने वाले, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वाले व वैध कागजात उपलब्ध न होने पर 154 वाहनों का चालान किया गया और 2.59 लाख रुपये जुर्माना वसूले गए हैं। 33 चार पहिया वाहनों को सीज किया गया है। दिन भर तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ व एआरटीओ भी सक्रिय रहे है। सभी थानों की पुलिस को डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। -देवरंजन वर्मा, एसपी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें