फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 327 परीक्षार्थी

Sun, 30 Jul 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। कंप्यूटर आधारित पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नगर के एमएलके महाविद्यालय में दो से छह अगस्त तक कड़ी निगरानी में आयोजित की जाएगी। इसमें 327 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यह पहला मौका होगा जब बलरामपुर जिले में ऑनलाइन कोई परीक्षा कराई जाएगी।
प्रवेश परीक्षा के नोडल व राजकीय पॉलीटेक्निक बलरामपुर में यांत्रिक प्रवक्ता रईस अहमद ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद लखनऊ द्वारा दो से छह तक प्रतिदिन तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 10.30 बजे तक होगी। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12.00 बजे से अपराह्न 2.30 बजे और तृतीय पाली की परीक्षा शाम 4.00 बजे से शाम 6.30 बजे तक कंप्यूटर पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में एक बार अधिकतम 50 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सात अगस्त को परीक्षा के लिए रिजर्व डे रखा गया है। उन्होंने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय को केंद्राध्यक्ष और राजकीय पॉलीटेक्निक बलरामपुर में सिविल अभियंत्रण के प्रवक्ता अजय प्रताप मौर्य को सेंटर ऑब्जर्वर बनाया गया है। प्रदेश परीक्षा में बैठने के बच्चों को सिर्फ प्रवेश पत्र लाना होगा। यह प्रवेश पत्र बच्चे ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें