फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निपुण विद्यालयों के 324 प्रधानाध्यापक सम्मानित

Sat, 28 Mar 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
एमएलके पीजी कॉलेज में ​शि​क्षिका को सम्मानित करते एडीएम ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें जिले के 324 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी नितिन कुमार जैन ने अपने संदेश के माध्यम से सभी विद्यालयों को निपुण बनाने तक प्रयास जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद होने के बावजूद शिक्षकों के अथक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है, जो सराहनीय है। साथ ही अन्य विद्यालयों को भी निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने गत वर्ष की तुलना में निपुण विद्यालयों की संख्या में हुई अभूतपूर्व वृद्धि पर प्रसन्नता जताई।
डायट प्राचार्य व जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने खुशी जताते हुए शिक्षकों से अपने आसपास के विद्यालयों का भी मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। वहीं, बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि पहले जहां मात्र 74 विद्यालय निपुण थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 324 हो गई है। हालांकि लक्ष्य अभी शेष है, इसलिए निरंतर प्रयास जरूरी है। जिलाधिकारी नितिन कुमार जैन ने भी अपने संदेश के माध्यम से सभी विद्यालयों को निपुण बनाने तक प्रयास जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात में सबसे ज्यादा निपुण स्कूल

ब्लॉकवार निपुण विद्यालयों में बलरामपुर देहात सबसे आगे रहा। यहां के 49 निपुण विद्यालयों का सम्मान किया गया। इसके अलावा गैसड़ी में 43, तुलसीपुर में 41, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार व हरैया सतघरवा में 37-37, पचपेड़वा में 33, गैड़ास बुजुर्ग में 25, उतरौला में 15, बलरामपुर नगर में छह और उतरौला नगर में एक निपुण विद्यालय का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें