फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में महापरिवर्तन लाएगा सपा-बसपा गठबंधन-अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार-बलरामपुर। सपा-बसपा गठबंधन महा मिलावटी नहीं बल्कि देश में महापरिवर्तन लाने वाला है। यह महागठबंधन देश में नया प्रधानमंत्री देने वाला है। मजबूत सरकार का दावा करने वाली भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। केंद्र की मौजूदा सरकार ने हर सच को मार दिया है।
विज्ञापन


ये बातें शनिवार को गोंडा संसदीय क्षेत्र के रेहरा बाजार स्थित बीपीएस इंटर कॉलेज में गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मजदूर, किसान व बेरोजगार भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। हमें पाकिस्तान का डर दिखाने वाले देश के प्रधानमंत्री खुद वहां के प्रधानमंत्री के घर जाकर खीर खाते हैं।

भाजपा की बात शौचालय से शुरू होकर शौचालय पर ही खत्म हो जाती है। किसी के भी अच्छे दिन नहीं आए। किसानों को छुट्टा जानवर तबाह कर रहे हैं। चाय वाले अब चौकीदार बनकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। समाज में जाति-धर्म के नाम पर नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में कोई भी उद्योगपति निवेश करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने लोगों से गठबंधन का समर्थन करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. एसपी यादव, अजीज खान, आरिफ अनवर हाशमी, अनवर महमूद, जगराम पासवान, राम विशुन आजाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें