फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटिला आजमगढ़ की टीम ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटिला आजमगढ़ की टीम ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन


बलरामपुर। रेहरा बाजार विकासखंड के अचलपुर चौधरी ग्राम स्थित श्रीराम जानकी खेल मैदान में चल रहे वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर कोटिला आजमगढ़ की टीम विजेता बनी।

प्रतियोगिता के सभी मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले अमरडोभा संतकबीरनगर के खिलाड़ी मोहम्मद अतहर को मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया।

अचलपुर चौधरी क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल मैच अमरडोभा संतकबीरनगर एवं फैजाबाद हॉस्टल के बीच खेला गया।

मैच में अमरडोभा की टीम ने लगातार दो सेट 21-18 व 21-19 के अंतर से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच में कोटिला आजमगढ़ व लखनऊ विश्वविद्यालय के बीच हुआ।
विज्ञापन


इस मैच में आजमगढ़ की टीम ने 21-17 व 26-24 के अंतर से मैच जीता। फाइनल मुकाबले में कोटिला आजमगढ़ की टीम ने 25-19, 25-23 व 25-16 के अंतर से अमरडोभा संतकबीरनगर की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि समाजसेवा संतराम मिश्र ने विजेता कोटिला आजमगढ़ की टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर राजन ओझा, फैजानुल्लाह व मुजीबुल्लाह सिद्दीकी सहित तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें