हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
बलरामपुर। मुंबई जाने का रेलवे टिकट लेकर बाइक से घर लौट रहे युवक तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम छपिया निवासी सूरज गौतम(26) साथी विजय कुमार(25) के साथ शनिवार को बढ़नी रेलवे स्टेशन पर मुम्बई जाने का रेलवे टिकट लेने गए थे।
वहां से घर लौटते समय बिजुआ गांव के पास दोनों की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही विजय कुमार की मौत हो गई। सूरज को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी पचपेड़वा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।