फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच तहसील दिवस में उमड़े फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच तहसील पर उमड़े फरियादी
विज्ञापन

तुलसीपुर-उतरौला-बलरामपुर। भारी बारिश के बीच तहसील दिवस में फरियादियों का सैलाब उमड़ पड़ा। तीनों तहसीलों में 274 फरियादियों ने अपनी शिकायतें लेकर गुहार लगाई। अफसरों ने सुनवाई कर 13 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। तुलसीपुर में डीएम ने जिला स्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता की तथा सदर व उतरौला में एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
मंगलवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि शासन स्तर से निस्तारित व गैर निस्तारित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में कोई भी अफसर हीलाहवाली कदापि न बरतें। डीएम के साथ-साथ अभिषेक सिंह, डीएफओ करन सिंह गौतम व सीडीओ प्रह्लाद सिंह आदि अफसरों ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर अफसरों ने एसडीएम एसके त्रिपाठी को फटकार भी लगाई। परिसर की नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियों ने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय तहसील दिवस में 101 फरियादियों ने अपनी शिकायते लेकर निस्तारण की गुहार लगाई। मौके पर मात्र एक मामले का निस्तारण हो सका। शेष बचे सभी 100 मामलों को संबंधित अफसरों से एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सीडीओ को 371 नलकूपों के जांच कराने के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को डीएम ने निर्देश दिया कि सरकारी भूमि पर कब्जा तत्काल खाली कराया जाए। जमीन विवाद से संबंधित मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर कराया जाए। तुलसीपुर तहसील के विश्रामपुर निवासी लल्लू की सड़क दुर्घटना में मौत होने के चलते पत्नी पार्वती को डीएम ने 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम को काशीराम शहरी आवास के अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उतरौला में एसडीएम राम विलास की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 139 फरियादियों ने अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। एसडीएम ने 9 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया तथा बाकी बचे 130 मामलों को निस्तारित कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिया। सदर तहसील में एसडीएम किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। 34 में से दो मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष बचे 32 मामलों को शीघ्र निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें