फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक के सात कर्मियों सहित 31 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। रविवार की रात व सोमवार को आई रिपोर्ट में सात बैंक कर्मियों सहित 31 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 464 व एक्टिव केस की संख्या 203 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में आईसीआईसीआई बैंक के सात कर्मियों सहित कुल 31 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एसएसबी का एक जवान भी शामिल है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर चीनी मिल से सात, बजाज चीनी मिल से भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बलरामपुर नगर क्षेत्र के पूरबटोला से एक, पहलवारा से एक, भगवतीगंज से एक, पुरैनिया तालाब से एक, अचलापुर से दो, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के धुसाह गांव से एक, श्रीदत्तगंज बाजार से एक, विशुनापुर से एक, उदयराजपुरवा बलरामपुर से एक एवं लठावर गैसड़ी से एक सहित जिले में कुल 31 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने सोमवार को बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए नौ कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सोमवार को स्वस्थ होने वाले सभी लोगों को सुरक्षा किट देकर कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 464 हो गई है। 252 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 203 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें