फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजेहरा गांव के 300 घरों में 15 दिनों से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के भुजेहरा ग्राम पंचायत में 15 दिनों से 300 घरों में अंधेरा पसरा है। बिजली गुल होने से गांव के लोग ढिबरी के सहारे रात काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के निराकरण कराने की मांग की है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण पप्पू सोनी, ननकू मौर्य, पुजारी गौतम, लक्ष्मण, मालिकराम, अरुण कुमार, काशीराम, प्रयागराज, राघवराम, केवला प्रसाद मिश्र, इरफान, उमर शाह, राम सुख यादव, अब्दुल्लाह शाह व सलीम आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि 15 दिनों से ग्राम पंचायत का बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। बिजली विभाग के जेई व कर्मियों से तमाम शिकायत के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फखरुद्दीन ने साइड इंजीनियर पवन सिंह से समस्या निराकरण के लिए फोन से वार्ता की, लेकिन आश्वासन के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जेई प्रमोद कुुमार ने बताया कि नई बिजली लाइन बनाई जा रही है, इसलिए बिजली काटी की गई है। ग्राम पंचायत के लिए अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं मिला है। ट्रांसफॉर्मर मिलते ही ग्राम पंचायत की बिजली चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें